छत्तीसगढ़

कंगना रनौत बोलीं- तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की और अधिक ज़रूरत है.

दरअसल, शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) से जुड़े वायरल बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी.

इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देश को बार-बार मज़बूत नेतृत्व की अहमियत याद दिलाती हैं.

कंगना रनौत ने कहा, इस तरह की हरकतें देश को बार-बार यह याद दिलाती हैं कि मज़बूत नेतृत्व की कितनी ज़रूरत है. आपने देखा कि कल रात ही फ़्रांस में क्या हुआ, हर तरफ़ आग लगा दी गई, ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक, सब कुछ लूट लिया गया. लोग यह सब देख रहे हैं.

उन्होंने कहा, दुनिया तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में भारत को प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व की और ज़्यादा ज़रूरत है.

वहीं, कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कोलकाता में भगदड़ के कारण हुए हादसे पर भी दुख जताया.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button