छत्तीसगढ़

4.80 लाख के नशीले टैबलेट के साथ नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर, 23 अक्टूबर।ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में घूम रहेनाबालिग लड़के कोडीडी नगर पुलिस ने धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उसे डंगनिया स्थित खदान बस्ती में बालक को पकड़ा गया।

उससे कुल 1,200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) जब्त किया गया।पुलिस ने इनकी कीमत लगभग 4.80 लाख रूपए बताया है। पुलिस उससे पूछताछ में टेबलेट की सप्लाई चेन एवं तस्करी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

इससे पहले गुरुवार को इसी थाना इलाके के विसर्जन कुंड के पास मो असजद को 8 लाख के 2100 टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button