ताजा खबर

05 यात्री बसों में पाई गई कमियों पर 15 हजार 300 रुपए का शमन शुल्क वसूल

 महासमुंद : परिवहन आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आज यात्री बसों की रायपुर रोड, महासमुंद में जांच की गई। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जांच के दौरान यात्री बसों में ड्राइवर का लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा, परमिट एवं अन्य सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवश्यक मापदंडों की जांच की गई। जांच में 05 यात्री बसों में पाई गई कमियों पर मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए 15 हजार 300 रुपए का शमन शुल्क वसूल की गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button