ताजा खबर

माँ जतमई एवं माँ घटारानी के पावन दर्शन हेतु मातृशक्तियों किया रवाना विधायक पुरन्दर मिश्रा

रायपुर: उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर से शांति नगर कुंद्रा पारा की मातृशक्तियों को माँ जतमई एवं माँ घटारानी के पावन दर्शन हेतु श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने मातृशक्तियों की सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए माँ जतमई एवं माँ घटारानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएँ हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव एवं एकजुटता की भावना को भी प्रगाढ़ करती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन जनमानस को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक श्री मिश्रा ने कामना की कि माँ जतमई एवं माँ घटारानी की असीम कृपा सभी मातृशक्तियों और उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे। सभी की यात्रा मंगलमय हो तथा माता रानी के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button