ताजा खबर

नवरात्रि से पहले किरंदुल गौरवपथ की मरम्मत में जुटी नगर पालिका, NMDC के सहयोग से भरे जा रहे गड्ढे

किरंदुल। किरंदुल नगर के प्रमुख मार्ग गौरवपथ की बदहाल स्थिति से लंबे समय से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब 12 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क महज पांच साल में ही जगह-जगह से जर्जर हो गई है, जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

शारदीय नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए रविवार को नगर पालिका परिषद किरंदुल ने मरम्मत कार्य  कराया।

नगर पालिका की टीम ने जेसीबी, ट्रैक्टर और मैनपावर लगाकर गड्ढों को भरने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया है। सड़क को जल्द से जल्द आवागमन के लिए सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अध्यक्ष ने मौके पर लिया जायजा

मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचीं। यह कार्य एनएमडीसी किरंदुल के सहयोग से कराया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एनएमडीसी किरंदुल के अधिशासी निदेशक के सहयोग से गौरवपथ की मरम्मत कराई जा रही है। गौरवपथ की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नवरात्रि से पहले गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया गया है। उपलब्ध संसाधनों के जरिए सड़क को सुगम बनाने का प्रयास जारी रहेगा ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button