छत्तीसगढ़
कमल विहार में हत्या

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,11 नवंबर। कमल विहार इलाके में बुधवार को युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
बताया गया कि कमल विहार के सेक्टर -13 में ओमाया अस्पताल के ठीक पीछे आज दोपहर युवक की लाश मिली। सूत्रों के मुताबिक युवक की हत्या कर लाश को नाली में फेंक दिया गया था।
मुजगहन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक को जानकारी जुटाई जा रही है।



