नवीन 15 को आएंगे रायगढ़, स्मृति 11 को लेंगी बैठक

सहकारिता सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। दीपावली के बाद भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उनके रायगढ़ में सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगी। वे नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा कर सकती हैं।
दीपावली के बाद नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में तेजी आने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने प्रवास के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठन की तैयारियों का जायजा ले सकती हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। वे रायगढ़ में आयोजित सहकारिता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। नवीन के रायगढ़ प्रवास को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह के साथ चर्चा भी हुई है। स्मृति ईरानी अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर भी प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर सकती हैं।


