छत्तीसगढ़
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। सीएम हेल्पलाइन 1076 पर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने पर कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश में तहसीलदार का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है। इ


