छत्तीसगढ़

नोएडा: एक ही घर में पांच मौतों के मामले में पुलिस को मिला एक वीडियो, ये बताया

ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी और तीन बच्चों के घर में मृत पाए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक पुरुष का एक वीडियो मिलने का दावा किया है जो मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया था.

ग्रेटर नोटडा ज़ोन के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि जांच में मृतक महेश के फ़ोन में एक वीडियो मिला है, जिसमें उन्होंने इस कदम के पीछे अपनी बड़ी बहन और बहनोई की प्रताड़ना के चलते ऐसा कदम उठाने का आरोप लगाया है.

डीसीपी के मुताबिक़, जांच में हमें मृतक के फ़ोन का डेटा मिला जिसमें एक रिकॉर्डेड वीडियो मिला जिसमें मृतक ने आत्महत्या करने की बात कही है. और इसके पीछे कारण बताया है कि वो एक प्लॉट अपनी बहन को दिए जाने को लेकर नाख़ुश था.

डीसीपी ने कहा है कि मृतक की मां ने एक साल पहले अपना एक प्लॉट बेटियों के नाम कर दिया था, जिसको लेकर वह नाख़ुश था मगर उसने यह कभी नहीं जताया.

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने कहा है कि उन्होंने उस वीडियो के आधार पर मृतक के साले की तहरीर पर मृतक की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है.

नोएडा पुलिस ने शनिवार को बताया था कि मृतकों की पहचान महेश (37 साल), उनकी पत्नी ललिता (35 साल), बच्चे लड्डू (11), मिष्टी (बेटी, 7 साल) और साक्षात (3 साल) के रूप में हुई.

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने कहा, रात में (शुक्रवार) दस बजे ये लोग आए. सुबह जब बच्चे को परीक्षा के लिए जगाने के लिए गए तो उन्हें मृत पाया गया.

डीसीपी ने रविवार को बताया है कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button