छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री के घायल होने की खबर है और चालक की भी मौत की खबर है।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस

यह हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रहीं जा रहीं थी, जिसमें लगभग 30 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।

चालक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

इधर सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button