छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खेल इकोसिस्टम को बढ़ावा दे रहा एनटीपीसी

रायपुर, 6 नवंबर। देश के सबसे बड़े बिजली उत्पादक एनटीपीसी छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने अहम भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का प्रायोजन-एनटीपीसी ने छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुड़ा। 01 नवंबर, को रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर मैनपाट टाइटन्स ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

एनटीपीसी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर और जमीनी स्तर की तीरंदाजी अकादमियों की स्थापना: एनटीपीसी ने अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से नया रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी और जशपुर में जमीनी स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए 85.45 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। दोनों अकादमियों का निर्माण कार्य पूरी गति से चल रहा है। दोनों आर्चरी एकेडमी के आने से राज्य में आर्चरी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा।

एनटीपीसी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में फुटबॉल को समर्थन: अपने सीएसआर के तहत, एनटीपीसी वर्ष 2016 से छत्तीसगढ़ राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, जिसके अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा, सीपत और लारा में सब जूनियर (बालिका एवं बालक), जूनियर (बालिका एवं बालक), अंडर 20 (पुरुष) और सीनियर (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप आयोजित की जाती हैं। एनटीपीसी से इस प्रकार का सहयोग किरण पिस्दा जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फुटबॉल खिलाडिय़ों को उभरने में मदद करता है। छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप-2026 का प्रायोजन-एनटीपीसी ने छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को प्रायोजित किया। एनटीपीसी ने बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना: अपनी स्थापना के बाद से, एनटीपीसी ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण खेल आयोजनों का आयोजन कर रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button