ताजा खबर

शांतिनगर में चाकूबाजी एक घायल : मामूली विवाद में प्राणघातक बाल बाल बचा युवक

राजनांदगांव : शहर के चिखली चौकी क्षेत्र के शांतिनगर में गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले अंकित वासनिक उर्फ पंचर ने पहले युवक से गाली-गलौज और मारपीट की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पेट में चोट आई है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शांतिनगर निवासी त्रिशरण बागड़े (34) मंगलवार रात करीब 11:40 बजे अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का अंकित वासनिक कथित तौर पर शराब के नशे में पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा। त्रिशरण ने उसे गाली देने से मना करते हुए घर जाने को कहा। इस पर अंकित ने कथित तौर पर उसे धमकाया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और फिर से विवाद करने गला। उसने त्रिशरण के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और चाकू से वार कर दिया। खुद को बचाने के लिए त्रिशरण ने चाकू को बाएं हाथ से पकड़ लिया। इस दौरान उसके हाथ और पेट में चोट आई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गया। घायल त्रिशरण स्वयं मोटरसाइकिल से पुलिस चौकी चिखली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button