पीएम मोदी को एहसास हो गया है कि सरकार के ख़िलाफ़ नाराज़गी है: सौरव दास

फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर सौरव दास ने तंज किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा.
सौरव दास ने कहा कि प्रधानमंत्री को अब एहसास हो गया है कि युवाओं में उनकी सरकार के ख़िलाफ़ भारी नाराज़गी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोज़गार देने और परीक्षाएं सही तरीके से कराने में पूरी तरह नाकाम रही है.
उन्होंने कहा कि स्कूलों की हालत भी बेहद ख़राब है. जबकि जनता ने प्रधानमंत्री और उनकी राज्य सरकारों को व्यवस्था बदलने के लिए भारी ताक़त दी है.
सौरव दास ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश में एक भी ऐसा मॉडल शहर नहीं है, जिसकी तुलना यूरोप या दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के शहरों से की जा सके.
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारें ख़राब AQI और पटाखों से होने वाले प्रदूषण को भी सही ठहराती हैं.
पोस्ट के आख़िर में सौरव दास ने कहा, मेरी बात याद रखिएगा, युवा इस अहंकारी सरकार को हराएंगे.(bbc.com/hindi)



