ताजा खबर

समीर ने तीरंदाजी में हासिल किया पांचवां स्थान

मोहला : ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी समीर मानकर ने महज तीन महीने के प्रशिक्षण में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इससे पहले उन्होंने राजनांदगांव में आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के कंपाउंड इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। समीर की इस सफलता में कोच कपिल नारायण सिंह राजपूत का मार्गदर्शन अहम रहा।

समीर और उनके कोच ग्राम पंचायत करमतरा के आश्रित ग्राम खुर्सी टिकुल के निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद समीर ने कम समय में यह उपलब्धि हासिल की। जिले के एक अन्य खिलाड़ी भावेश सिन्हा का पहले ही साई खेल अकादमी के लिए चयन हो चुका है। दोनों खिलाड़ियों ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर तनुजा सलाम से मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की सफलता में खेल विभाग और जिला खेल अधिकारियों का भी योगदान रहा है। कोच कपिल नारायण सिंह राजपूत नियमित अभ्यास, तकनीकी दक्षता और अनुशासन के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button