छत्तीसगढ़

पंजाब: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायक

पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं.

तीनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की.

इससे पहले तीनों विधायकों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है.

अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह लंबे समय से अपनी ही पार्टी के नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं. जून 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते आप ने उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था.

वहीं, पटियाला ज़िले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी एक दिन पहले आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button