स्मित मच्छर को मिलेगा इसराइल का सर्वोच्च पुरस्कार, इसराइली राष्ट्रपति ने तारीफ़ में क्या कहा

फ़्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में को-पायलट के हमले के बावजूद अपनी बहादुरी से 174 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर को इसराइल का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा.
इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने कहा कि भारतीय पायलट को ठीक होने के बाद इसराइल का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा.
उन्होंने कहा, आज हम जिन इसराइली नायकों को सम्मानित कर रहे हैं, उनके साथ-साथ हम भारत के कैप्टन स्मित मच्छर के पूरी तरह और जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. कैप्टन मच्छर की ज़बरदस्त बहादुरी और बेहतरीन प्रोफेशनलिज़्म ने एक बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद की. जब वे ठीक हो जाएंगे, तो इसराइल के लोगों उन्हें प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज़्म से सम्मानित करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर ओमानी को-पायलट ने क्रैश-एक्स से हमला कर दिया था, जिसका उन्होंने डटकर मुकाबला किया था और 174 यात्रियों और मेंबर्स की जान बचाई थी. (bbc.com/hindi)

