छत्तीसगढ़

मैक्सिको की जेल में दंगा, दस लोगों की मौत 16 घायल

मैक्सिको के सिनालोआ राज्य की एक जेल में गुरुवार को हुए दंगे में दस लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए.

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में एक व्यक्ति जेल में मिलने आया था, जबकि बाकी नौ कैदी थे.

हिंसा पर काबू पाने के लिए नेशनल गार्ड को तैनात किया गया, जिसके बाद अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

अभी यह साफ़ नहीं है कि दंगा किस वजह से हुआ.

सिनालोआ को मैक्सिको के सबसे ख़तरनाक राज्यों में गिना जाता है. यह कुख्यात सिनालोआ ड्रग कार्टेल का गढ़ भी है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button