रेल जीएम ने स्टेशन में यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं क्राउड मैनेजमेंट का लिया जायजा

रायपुर, 10 नवम्बर। दपूमरे के महाप्रबंधकतरुण प्रकाश ने मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन में छठ यात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं, विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान, होल्डिंग एरिया, सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी इंतजामों का जायजा लिया और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने होल्डिंग एरिया में यात्रियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।
लगभग 4200 वर्गफीट में विकसित होल्डिंग एरिया
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने लगभग 4200 वर्गफीट क्षेत्र में होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। इसमें लगभग 400 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी, पेयजल एवं खानपान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। होल्डिंग एरिया में यात्रियों को मात्र 15 एवं 20 रुपये में किफायती भोजन तथा 14 रुपये में रेल नीर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध है।
टिकट प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त सुविधाएं
यात्रियों को बिना अनावश्यक कतार में लगे आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर स्टेशन पर टिकटिंग सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। स्टेशन पर 20 एटीवीएम के माध्यम से टिकट प्राप्त करने की सुविधा के साथ टिकट काउंटरों की संख्या में वृद्धि तथा मोबाइल टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महाप्रबंधक ने आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट केंद्र, क्लॉक रूम, मार्गदर्शन किओस्क तथा प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर स्थापित डिजिटल बैगेज लॉकर का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही प्रतीक्षालय एवं स्वस्थ वेटिंग लाउंज में यात्रियों से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली।
सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण
सुरक्षा की निगरानी के लिए स्टेशन पर स्थापित
सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया। उन्होंने कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना या समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि यह 24 घंटे सक्रिय रखा गया है।
यात्री सुविधाओं एवं स्वच्छता पर विशेष जोर
स्टेशनों पर प्रतीक्षालय, शौचालय, पंखे, एयर कंडीशनिंग, पेयजल, लिफ्ट एवं एस्केलेटर जैसी यात्री सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्टेशन परिसर एवं सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई, यात्रियों के सुगम आवागमन, प्लेटफॉर्म के बीच आवाजाही तथा प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
खानपान स्टॉलों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधाएं एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था भी की गई है।



