छत्तीसगढ़
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 को रायपुर दौरा रद्द

रायपुर, 10 अक्टूबर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबरको प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्हें रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था।इसके अलावा रायपुर से कुरूद तक नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने का भी कार्यक्रम था। अपरिहार्य कारणों से यह दौरा निरस्त किया गया है, और फिलहाल नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
रेल अधिकारियों ने बताया कि केवल मंत्री नहीं आ रहे लेकिन 12 तारीख के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
रेल मंत्री का यह दौरा पहली बार 9 अक्टूबर को स्थगित होने के बाद 12 के लिए टला था। इस खबर के बाद यहां अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।



