छत्तीसगढ़

अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बीजेपी और कोलकाता पुलिस पर लगाए आरोप

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमला किया.

टीएमसी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विपक्षी कार्यकर्ताओं, कोलकाता पुलिस और न्यायपालिका के उच्च संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए. बनर्जी के मुताबिक, शुक्रवार रात दो बजे हमला हुआ.

उन्होंने कहा, आज सुबह मेरे घर की रेकी का वीडियो जारी करने के बाद, रात दो बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया. यह सब कोलकाता पुलिस की निगरानी में हुआ.

कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, इस सबके होते रहने के दौरान मूकदर्शक बने रहने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया. मैं जल्द ही वीडियो अपलोड करूंगा.

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीते छह महीने में उन पर सातवीं बार हमला हुआ है

उन्होंने कहा, पिछले छह महीनों में मेरी जान लेने की यह सातवीं कोशिश है. इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही न्यायपालिका ने कोई हस्तक्षेप किया है. राज्य भर में उपद्रवी खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं, क्योंकि न्यायपालिका लगातार इस ओर से आंखें मूंदे हुए है.

इससे पहले शुक्रवार को भी बनर्जी ने आरोप लगाया था कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग उनके घर और दफ़्तर की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि पूछताछ करने पर इन लोगों ने ख़ुद को पुलिसकर्मी बताया.

उन्होंने सवाल उठाया कि कोलकाता पुलिस एक निर्वाचित सांसद के घर के आसपास जासूसी क्यों कर रही है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button