ईरान ने क़ेसम द्वीप पर मिसाइल हमला, ईरानी सेना ने किया अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा

ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम ने शुरुआती रिपोर्टों के हवाले से बताया है कि क़ेसम द्वीप पर दो मिसाइलें गिरी हैं.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने भी स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि एक विमान की आवाज़ सुनाई देने के बाद द्वीप के सोज़ा इलाक़े में दो प्रोजेक्टाइल गिरे.
तस्नीम के मुताबिक़, अब तक इन घटनाओं में हुए संभावित नुक़सान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है.
इस बीच, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से ख़बर दी है कि ईरान की सेना ने क़ेसम द्वीप के ऊपर एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है.
हालांकि, अभी तक इस ड्रोन को मार गिराए जाने की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी स्पष्ट नहीं है कि ड्रोन गिराए जाने और क़शम द्वीप पर मिसाइलें गिरने की घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं.(bbc.com/hindi)



