छत्तीसगढ़

साइंस कॉलेज मैदान और कोनी में रावण दहन, तोखन साहू रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 21 अक्टूबर। विजयादशमी पर बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान और कोनी में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों जगह केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

तोखन साहू ने कहा कि विजयादशमी सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है। भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों को अहंकार और अन्याय छोड़कर सदाचार तथा उच्च मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति के उपयोग को धर्म की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा से जोड़ता है। शमी पूजन को उन्होंने सुख, शांति और समृद्धि की कामना से जुड़ी परंपरा बताया। इन कार्यक्रमों में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे।

दोनों स्थानों पर आतिशबाजी के बीच रावण के पुतलों का दहन किया साहू ने नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button