छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा निगम क्षेत्र का चौथा ’’सेवा संकल्प अभियान’’ शिविर पं.रविशंकर नगर जोन में हुआ आयोजित

कोरबा 09 अक्टूबर 2026 – राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी ’’ सेवा संकल्प अभियान-अंतर्गत सेवा हेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ’’ शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। कोरबा निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 03 अक्टूबर को टी.पी.नगर जोन कार्यालय में, दूसरा शिविर 06 अक्टूबर को कोरबा जोन कार्यालय तथा तीसरा शिविर 08 अक्टूबर को कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था, वहीं इस कड़ी में आज निगम के पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन कार्यालय परिसर में ’’ सेवा संकल्प अभियान-अंतर्गत सेवा हेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ’’ शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुये शिविर में लगाये गये जिले के विभिन्न विभागों व नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन, धनकुमारी गर्ग, नारायण प्रसाद कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, सुनीता चौहान, गोपाल कुर्रे, मुकेश राठौर, रविसिंह चंदेल, बद्रीकिरण, सुखसागर निर्मलकर, सिमरनजीत कौर, एल्डरमेन वैशाली रत्नपारखी, दीपक यादव, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव, शैलेन्द्र सिंह पप्पी आदि पार्षद व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। शिविर को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि जब हमने निगम की कमान अपने हाथ में संभाली उस समय निगम के 67 वार्डो में समस्याएं व्याप्त थी, किन्तु हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कोरबा के लाडले विधायक व केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के कुशल मार्गदर्शन से अब ये सभी समस्याएं क्रमशः दूर हो रही हैं, हमारे आयुक्त आशुतोष पाण्डेय भी ऊर्जावान अधिकारी हैं तथा जनसमस्याओ के प्रति अत्यंत गंभीर रूख रखते हैं तथा मेरे मार्गदर्शन व आयुक्त की देखरेख में निगम के अधिकारी जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण कराते हैं। उन्होने कहा कि 67 वाडो में सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, विभिन्न प्रकार के विकास व निर्माण कार्यो कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ ही धार्मिक क्षेत्रों में भी हमने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, श्रीरामलला अयोध्या दर्शन के तहत नगर पालिक निगम कोरबा के हजारों श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा दर्शन कराया जा रहा है।

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन-जन के कल्याण के लिये अनेक योजनाएं बनाई हैं, इन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचे, उन्हें योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिये ’’ सेवा संकल्प अभियान-अंतर्गत सेवा हेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ’’ शिविर एक अच्छा माध्यम बन रहे हैं, लोगों को योजनाओं की जानकारी हो रही है, वे योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा नगर निगम की सभी समस्याओं, शिकायतों को सेवा अभियान में सरलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है तथा उन्होने कहा कि कोरबा शहर में धार्मिक आयोजनों के उत्सव के तहत नगर पालिक निगम कोरबा में भव्य रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने पं.रविशंकर नगर में आयोजित ’’ सेवा संकल्प अभियान-अंतर्गत सेवा हेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ’’ शिविर में पहुंचे। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन की उपलब्धियों व विकास कार्यो पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि पं.रविशंकर नगर जोन में कुल 07 वार्ड हैं, इन सात वार्डो में कुल 52 कार्य हेतु राशि रूपये 2423 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से वर्तमान में 16 कार्य प्रगतिरत है, शेष 26 कार्य की निविदा प्रक्रिया में है। इस मौके पर उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य की प्राप्ति, राजस्व वसूली, जलकर वसूली, जोनांतर्गत बनाये गये राशन कार्ड, श्रद्धांजलि योजना, परिवार सहायता योजना अंतर्गत दी गई सहायता राशि, पेंशन योजनाएं, स्वामित्व योजनाओं आदि से संबंधित तथ्यों तथा लाभान्वित हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी रखी। पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोनांतर्गत रिकांडो रोड नगर निगम कोरबा के सबसे मजबूत रोड माना जाता था, आज उस रोड को सौदंर्यीकरण करते हुये विकास कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कोरबा के लोकप्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के कुशल नेतृत्व में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये हुये मार्ग पर घर-घर तक जनसेवा सरकार आपके द्वार सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें एक स्थान पर अनेक विभागों की समस्याओं का निराकरण एक साथ किया जा रहा है, जो कि हमारे लिये गर्व की बात है।

सुनीता सिंह

एक जिम्मेदार और परिवार-केंद्रित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने जीवन में अनुशासन और ईमानदारी को सबसे ऊपर रखा है। पढ़ाई और घर संभालने के साथ-साथ समाज के छोटे कामों में भी रुचि रखती हैं। उन्हें बच्चों से बात करना, त्योहारों की तैयारी और घर की पुरानी यादें संजोना अच्छा लगता है। उनकी भाषा सरल है और सोच स्पष्ट।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button