रॉबर्ट पैटिनसन बनेंगे नए जेम्स बॉन्ड, कहा- ‘ये कहना भी कम कि सपना सच हुआ’

रॉबर्ट पैटिनसन को जेम्स बॉन्ड की भूमिका के लिए चुना गया है. सोशल मीडिया पर अभिनेता की इस भूमिका में एक तस्वीर जारी की गई है.
40 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेता ने एक बयान में कहा, यह भूमिका मिलना मेरे सपने के सच होने जैसा है. हालांकि, यह कहना भी कम होगा.
पैटिनसन आधिकारिक फ़िल्म सिरीज़ में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे. सिनेमा की दुनिया में यह सबसे बड़ी भूमिकाओं में से एक है.
पीकी ब्लाइंडर्स के निर्माता स्टीवन नाइट नई फ़िल्म की पटकथा लिख रहे हैं, जबकि डेनिस विलेन्यूव इसका निर्देशन करेंगे.
फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ अभी तय नहीं हुई है.
मई में अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ ने फ्रेंचाइज़ी का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद घोषणा की थी कि जेम्स बॉन्ड की भूमिका के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
डेनियल क्रेग की जगह कौन लेगा, इसे लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं.
ख़बरों के मुताबिक, जोश ओकॉनर, कैलम टर्नर और जैक लोडेन उन अभिनेताओं में शामिल थे, जिन्होंने आखिरी दौर के स्क्रीन टेस्ट दिए थे.(bbc.com/hindi)
