ताजा खबर

संदीप कुमार सोनू निषाद और तरुण यादव ने दागे दो दो गोल आज केरल से होगा मुकाबला

राजनांदगांव : झांसी में आयोजित 16वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने असम को एकतरफा मैच में 8-0 गोल से पराजित किया। टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल और बेहतर तालमेल के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ हाकी की महासचिव शबनम अंसारी ने बताया कि टीम की ओर से संदीप कुमार, सोनू निषाद और तरुण यादव ने दो-दो गोल किए। वहीं, करण साहू और विष्णु यादव ने एक-एक गोल कर जीत में योगदान दिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का अगला मुकाबला 12 अक्टूबर को केरल हाकी की टीम से होगा। असम के विरुद्ध बड़ी जीत से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और टीम अगले मैच में भी बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी।

छत्तीसगढ़ की टीम में आदित्या कुमार, संदीप ठाकुर, आदित्य मेश्राम, रोहित रजक, अल्फाज खान, करण कुमार साहू, निशांत तिर्की, शादाब अहमद खान, अर्जुन यादव, अजय तांडी, सैयद समीर अली, सागर सूर्यवंशी, आश्विन कुजूर, शैलेंद्र वर्मा और विष्णु यादव शामिल हैं। टीम के कोच रवि पारिख और मैनेजर दीपेश चौबे हैं। टीम की जीत पर छत्तीसगढ़ हाकी के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हाकी इंडिया के सहसचिव फिरोज अंसारी सहित पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button