हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 6 ‘नगर राजभाषा शील्ड ’

रायपुर, 23 अक्टूबर।शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की अध्यक्षता मेंनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की दूसरी छमाही बैठक हुई । इसमें समिति में नए जुड़े सदस्य कार्यालय केन्द्रीय जल आयोग, ऊपरी महानदी का भी स्वागत किया गया।
बैठक के प्रारंभ में निकेश कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण के साथ पिछली बैठक का प्रतिवेदन रखा। दयानंद ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राजभाषा संबंधी नीतियों के सफल कार्यान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विशेष प्रबंधन की आवश्यकता नहीं है, बल्कि थोड़े से प्रयास से ही हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकतेहैं। इस मौके परराजभाषा पखवाड़ा 2026 के अवसर पर आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
साथ हीवर्ष 2025 के दौरान सदस्य कार्यालयों को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वृहद् एवं लघु कार्यालयों की श्रेणी में कुल 06 नगर राजभाषा शील्ड भी प्रदान किए।।



