छत्तीसगढ़

डेंटल कॉलेज में रैगिंग पर जीरो टालरेंस – वाढ़ेर

एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कहा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 28अक्टूबर । शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय (जीडीसी) में नवप्रवेशित बीडीएस और एमडीएस छात्र-छात्राओं के लिए एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र वाढेर ने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय को पूरी तरह से रैगिंग मुक्त रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता से सख्ती से निपटा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य ओरिएंटेशन सत्र ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के प्रोफेसर और एंटी-रैगिंग स्क्वॉड के प्रमुख सदस्य डॉ. अरविंद नायर ने लिया। डॉ. नायर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को रैगिंग के कानूनी पहलुओं, नेशनल डेंटल कमीशन के सख्त नियमों और सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना करने पर वे बिना किसी डर के एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन और कमेटी सदस्यों से कैसे संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर एंटी-रैगिंग कमेटी और स्क्वॉड के सभी सदस्य भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ और कनिष्ठ छात्रों के बीच एक सकारात्मक और सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button