छत्तीसगढ़

SECL ने जारी किया नया आधिकारिक लोगो, मीडिया संस्थानों से नए प्रतीक चिह्न के उपयोग की अपील

बिलासपुर,07 नवम्बर 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपना नया आधिकारिक लोगो जारी किया है। कंपनी ने इस संबंध में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों और मीडिया संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग ने मीडिया जगत से भविष्य में कंपनी से संबंधित समाचारों, प्रकाशनों और अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री में नए आधिकारिक लोगो का ही उपयोग करने का अनुरोध किया है।

एसईसीएल जनसंपर्क विभाग, बिलासपुर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कंपनी का नया लोगो अब आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। ऐसे में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई है कि वे पहले से उपयोग किए जा रहे पुराने लोगो के स्थान पर नए लोगो को प्राथमिकता दें और भविष्य में एसईसीएल से संबंधित किसी भी प्रकार की मीडिया सामग्री में नए प्रतीक चिह्न का ही इस्तेमाल सुनिश्चित करें।

कंपनी ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े प्रतिनिधियों से इस दिशा-निर्देश का पालन करने की अपील की है। इसके तहत समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली खबरों, डिजिटल न्यूज पोर्टल, सोशल मीडिया पोस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों तथा अन्य संबंधित प्रकाशनों में नए लोगो का उपयोग किया जाना है।

एसईसीएल प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य कंपनी की आधिकारिक पहचान और संचार सामग्री में एकरूपता बनाए रखना है। नए लोगो के जारी होने के बाद मीडिया संस्थानों से पुराने लोगो को हटाकर नए आधिकारिक लोगो को अपनाने का आग्रह किया गया है।

एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए नए लोगो के उपयोग को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button