ताजा खबर

छत्तीसगढ़ में एक लाख 12 हजार से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित

छत्तीसगढ़ में एक लाख 12 हजार से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित

राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल हुआ शून्य

सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रुपए की सब्सिडी

रायपुर, 14 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया जरिया बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर अब घर-घर दिखाई देने लगा है। कभी हर महीने हजारों रुपए बिजली बिल चुकाने वाले परिवार अब अपने घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल से बिजली पैदा कर रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल का बोझ कम हो रहा है, बल्कि परिवारों की बचत भी बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना आम लोगों के लिए पहले से अधिक आसान बना दिया है। राज्य में नवंबर 2026 तक एक लाख से 12 हजार अधिक घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके थे। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

राजनांदगांव जिले के ममता नगर गुलमोहर कॉलोनी निवासी गजानन जंघेल पिता श्री पन्ना लाल जंघेल का परिवार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिलने वाले लाभ की एक मिसाल है। पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने लगभग 5 हजार से 6 हजार रुपए आता था। बिजली का यह खर्च परिवार के मासिक बजट पर बड़ा बोझ था, लेकिन घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। श्री जंघेल बताते हैं कि इस योजना से उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। पहले बिजली बिल भरने में खर्च होने वाली राशि अब परिवार की दूसरी जरूरतों के काम आ रही है। योजना के तहत उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिली है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे बिजली के खर्च में बचत होने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। राज्य में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर पैनल लगाने के लिए मिलने वाली सब्सिडी और बिजली बिल में होने वाली दीर्घकालीन बचत लोगों को इस योजना की ओर आकर्षित कर रही है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पात्र हितग्राहियों को राज्य की निर्धारित शर्तों के अनुसार अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ में एक लाख 12 हजार से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button