छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने एक को कुचला, मौत

रायपुर, 9 अक्टूबर। शुक्रवार सुबह अब से कुछ देर पहले तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया है। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया है।

तेलीबांधा पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हाइवे में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से ट्रक भी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button