छत्तीसगढ़

दीपावली पूर्व लंबित डीए एरियर्स सहित भुगतान नहीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन

एक राज्य, एक समान DA लागू करे सरकार, केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं एरियर्स भुगतान की मांग

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 2नवंबर । छत्तीसगढ़च कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत स्वीकृत करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को विस्तृत मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। फेडरेशन ने प्रदेश में एक राज्य, एक समान DA की व्यवस्था लागू करने तथा लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स की संपूर्ण राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने की मांग की है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि महंगाई भत्ते के मामले में कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान देय तिथि से लाभ नहीं मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। महंगाई पूरे देश में समान रूप से प्रभाव डालती है, ऐसे में महंगाई भत्ते के भुगतान में अलग-अलग मापदंड अपनाना कर्मचारियों के साथ न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र 2023 में में मोदी की गारंटी के माध्यम से कर्मचारियों की अपेक्षाओं को बल मिला था। सरकार के लगभग तीन वर्ष पूर्ण होने की ओर अग्रसर होने के बावजूद केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता देने के संबंध में स्थायी नीति निर्धारित नहीं किया जाना कर्मचारियों में असंतोष उत्पन्न कर रहा है।

फेडरेशन ने दीपावली के पूर्व लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2026 से स्वीकृत करने तथा वर्तमान में स्वीकृत 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश में संशोधन कर जनवरी 2026 से लाभ प्रदान करने की मांग की है।
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार मध्यप्रदेश की भांति दीपावली के पूर्व महंगाई भत्ते का एरियर्स सहित भुगतान नहीं करती है, उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। फेडरेशन चंद्रशेखर तिवारी, पवन कुमार शर्मा, बी.पी. शर्मा,रोहित तिवारी, राजेश चटर्जी, पंकज पाण्डेय, संजय सिंह, आर.के. रिछारिया, सतीश मिश्रा, जी.आर. चंद्रा, केदार जैन, रविन्द्र राठौर, कैलाश चौहान,
रमेश ठाकुर, टारजन गुप्ता, अश्वनी चेलक, संजय सिंह ठाकुर, प्रशांत दुबे, भागवत कश्यप, आलोक नागपुरे, डॉ. लक्ष्मण भारती, परशुराम धनेंद्र, मनीष ठाकुर, श्रीमती ऋतु परिहार, आर.एन. ध्रुव, जय कुमार साहू, सत्येंद्र देवांगन, राजेश शर्मा, प्रदीप पांडेय, राजनारायण द्विवेदी, अजीत दुबे, श्री सुनील कौशिक, संतोष कुमार वर्मा, गजेंद्र श्रीवास्तव, ललित बिजौरा, गजेंद्र साहू, श्रीमती सुमन शर्मा, जाकेश साहू सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button