छत्तीसगढ़

शोएब ढेबर पर पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने 10 हजार का इनाम घोषित किया

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर ।रंगदारी मांगने के मामले में फरारी काट रहे शोएब ढेबर पर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। यह इनाम उसे दिया जाएगा जो शोएब को पकड़वाने में पुलिस का सूचक होगा। इससे पहले डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी का आदेश मिलने के बाद से शोएब फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की भी सिफारिश की है। पुलिस उसकी तलाश में मप्र,दिल्ली महाराष्ट्र आदि राज्यों में दबिश दे रही है।शोएब, होटल कारोबारी और शराब, डीएमएफ घोटाले के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर का बेटा है। शोएब ने कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को जान के एवज में 25 करोड़ रुपए की मांग करते हुए इंटरनेशनल काल किया था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button