छत्तीसगढ़
सुंदरानी भिलाई चरोदा के आयुक्त नियुक्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22अक्टूबर । नगरीय प्रशासन विभाग ने संचालनालय के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एसके सुंदरानी को भिलाई चरोदा का आयुक्त नियुक्त किया गया है। जहां दिसंबर में चुनाव होने हैं।वहीं अरूण साहू को संचालनालय में संयुक्त संचालक नियुक्त किया गया है।

