ताजा खबर

स्वास्ति जैन की सुरीली आवाज ने बांधा समां भजनों पर झूमे हजारों श्रोता

राजनांदगांव: रावण दहन के उल्लास के बीच जब सुप्रसिद्ध गायिका स्वास्ति जैन की सुरीली आवाज गूंजी, तो म्युनिसिपल स्कूल मैदान का माहौल भक्तिमय हो उठा। हजारों श्रोता उनकी मधुर प्रस्तुतियों में डूब गए और पूरा परिसर भक्ति संगीत से सराबोर हो गया। छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति की ओर से आयोजित 19वें रावण दहन समारोह में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और विजयादशमी के उत्सव का आनंद लिया।

छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा लगातार 19वें वर्ष रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा ने शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। म्युनिसिपल स्कूल मैदान में जुटे दर्शकों के बीच रावण दहन के साथ संगीत संध्या मुख्य आकर्षण रही।

 स्वास्ति जैन की प्रस्तुति ने जीता दिल

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका स्वास्ति जैन ने अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान पहुंचे। जैसे-जैसे संगीत की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, वैसे-वैसे कार्यक्रम का माहौल और अधिक संगीतमय होता गया। श्रोताओं ने पूरे उत्साह के साथ भजनों का आनंद लिया। गायिका की सुरीली प्रस्तुति ने विजयादशमी समारोह को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भव्य रावण दहन और आकर्षक आतिशबाजी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। लगभग 10 मिनट तक चली आतिशबाजी से आसमान रोशनी से जगमगा उठा। आकर्षक मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button