छत्तीसगढ़

ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ ग़ैर-जमानती वारंट जारी, क्या है मामला

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ 2018 के मानहानि मामले में ग़ैर-जमानती वारंट जारी किया.

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफ़सी) अनम रईस ख़ान ने यह आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी.

यह मामला विकास सांकृत्यायन उर्फ़ विकास पांडे ने दायर किया था.

लीगल वेबसाइट बार एंड बेंच और लाइव लॉ के मुताबिक, यह मामला मई 2018 में ध्रुव राठी के बनाए एक वीडियो से जुड़ा है. आरोप है कि ध्रुव राठी ने वीडियो में विकास पांडे के ख़िलाफ़ झूठे दावे किए थे.

ध्रुव राठी के एक्स अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया था. इसके बाद विकास पांडे ने केजरीवाल और ध्रुव राठी, दोनों के ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़दमा दायर किया.

इससे पहले अदालत ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ ज़मानती वारंट जारी कर चुकी थी.

12 अक्तूबर को अदालत ने जल्द सुनवाई और ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ दस्ती समन यानी हाथों-हाथ समन भेजने की मांग वाली याचिका स्वीकार की थी.

यह फ़ैसला शिकायतकर्ता के वकील समक्ष शर्मा की दलील के बाद आया था. उन्होंने कहा था कि ध्रुव राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं, इसलिए कई सालों से समन उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button