छत्तीसगढ़

टीएमसी का दावा- ममता बनर्जी पर एक महिला ने चाकू से हमले की कोशिश की

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सांसद साकेत गोखले ने दावा किया है कि एक महिला ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नशे की आदी एक महिला ममता बनर्जी के घर तक पहुंच गई और उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की.

गोखले ने लिखा, बंगाल की स्थिति ऐसी है कि ज़ेड प्लस सुरक्षा प्राप्त और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. क्या यह भाजपा की कोई सुनियोजित साज़िश थी, क्योंकि दीदी दिल्ली में उन्हें चुनौती देने के लिए दृढ़ हैं?

उन्होंने पुलिस शिकायत की एक कॉपी भी शेयर की है. इसमें लिखा है कि आज शाम क़रीब छह बजे एक महिला आक्रामक हालत में वहां पहुंची और उसने चाकू से ममता बनर्जी पर हमला करने की कोशिश की.

शिकायत के मुताबिक़ उसने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा भी किया.

हालांकि अभी तक इस मामले पर पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button