छत्तीसगढ़

संगठनों में समन्वय, एकजुटता और व्यापारियों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श

कैट सीजी ने नवनियुक्त राडा पदाधिकारियों का किया सम्मान

रायपुर, 13 अक्टूबर। व्यापारिक संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, उपाध्यक्ष सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कैट छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें नए दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और व्यापारियों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

श्री पारवानी ने बताया कि रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से संगठन के अध्यक्ष कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव मुकेश सिंघानिया एवं कोषाध्यक्ष अभिनव ऋषि सहित पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री पारवानी ने बताया कि किसी भी संगठन का दायित्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि उससे जुड़े व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की नई टीम नई ऊर्जा, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ ऑटोमोबाइल व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी तथा संगठन की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button