छत्तीसगढ़

कसारा में काम के लिए ट्रेफिक ब्लॉक, दपूमरे की ट्रेने 16 से प्रभावित

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर । कल्याणइगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में तकनीकी कार्यों के लिए विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है । इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-
? 16 अक्टूबर को 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदूरबार-वसई रोड-ठाणे मार्ग होकर सीएसएमटी जायेगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-
? 14 अक्टूबर को 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंटो एक्सप्रेस 01 घंटे 35 मिनट तथा 15 अक्टूबर को 07 घंटे 05 मिनट देरी से रवाना होगी ।
? 17 अक्टूबर को 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 03 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी ।
? 17 अक्टूबर को 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 04 घंटे 20 मिनट देरी से रवाना होगी ।
? 17 अक्टूबर को 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी ।
? 18 अक्टूबर को 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 02 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी ।
? 16 अक्टूबर 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना होगी ।
? 21 अक्टूबर कै 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
? 22 अक्टूबर को 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button