छत्तीसगढ़
जोन 7 में 3 स्थानों वेंडिंग जोन बनेंगे, 100 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स का व्यवस्थापन होगा

एक पिंक वेंडिंग जोन विकसित करने का प्रस्ताव
रायपु, 16 नवंबर।जोन 7 कमिश्नर और वेंडिंग समिति की अध्यक्ष डॉ तृप्ति पाणीग्रही की अध्यक्षता बैठक हुई। इसमें
समिति के सदस्य दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, श्रीमती मीना ठाकुर, आनंद अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में समिति ने जोन क्षेत्र अंतर्गत तीन स्थानों तेलघानीनाका अंडरब्रिज, कबीर नगर सर्विस रोड, आमानाका अंडरब्रिज इन नगर निगम की भूमि पर वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्णय लिया गया है। एक स्थान पर पिंक वेंडिंग जोन विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। यहां लगभग 100 से 120 स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थापित करने का निर्णय समिति ने लिया है। व्यवस्थापन के बाद उक्त स्थानों को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जायेगा।



