छत्तीसगढ़

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति का दुर्गोत्सव और अन्य समाजसेवा कार्य सराहनीय-सोनी

रायपुर दक्षिण विधायक ने की पूजा-अर्चना

रायपुर, 19 अक्टूबर। विवेक बर्धन, सचिव, त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति ने बताया कि रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी ने राजेंद्र नगर स्थित त्रिलोकी माँ कालीबाड़ी मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की।

श्री बर्धन ने बताया कि समिति द्वारा श्री सोनी का सम्मान किया गया। श्री सोनी ने समिति द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी को नवरात्रि और विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समिति के अध्यक्ष श्री देवाशीष गांगुली सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक श्री सुनील सोनी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

श्री बर्धन ने बताया कि नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य एवं सांस्कृतिक अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी तथा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुकरेजा का भी सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि त्रिलोकी माँ कालीबाड़ी समिति पिछले 46 वर्षों से दुर्गोत्सव का आयोजन करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय है। समिति द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

श्री बर्धन ने बताया कि कार्यक्रम में समिति की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती सुचित्रा विवेक बर्धन सहित मृण्मय बर्धन, तनु बर्धन, अंकिता चौहान, प्रीतीश चौहान, कृष्णा बर्धन, शिव दत्ता, गोविंद बर्धन, बस्ती प्रमुख श्री शरद यादव एवं श्री मंत राम साहू सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button