दुनिया के नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार पर क्या कहा?

-जैकब इवांस
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद ट्रंप के निशाने पर रहे दुनिया के कुछ नेताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी की इस बड़ी जीत का स्वागत किया है.
स्पेन के वामपंथी प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने कहा कि अमेरिकी मतदाताओं ने नफ़रत, जलवायु परिवर्तन को नकारने की सोच और विशेषाधिकार प्राप्त अभिजात वर्ग के ख़िलाफ़ वोट दिया है.
वहीं, नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर ने कहा कि अमेरिका में ऐसी आवाज़ें उभर रही हैं, जिनके विचार ओस्लो के सिद्धांतों से ज़्यादा मेल खाते हैं.
हाल के हफ़्तों में ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न दिए जाने को लेकर नॉर्वे की आलोचना की थी.
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि इन चुनावों से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत होगी.
ट्रंप ने दक्षिण अफ़्रीका पर श्वेत लोगों के ख़िलाफ़ नरसंहार करने का आरोप लगाया था.
वहीं, यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष क्रिस्टल शाल्डेमोस ने कहा कि वह इस नतीजे को लेकर सतर्कता के साथ आशावादी हैं. उन्हें उम्मीद है कि इससे यूक्रेन को ज़्यादा समर्थन मिल सकता है.(bbc.com/hindi)



