पेंड्रा के जंगलों में फिर दिखा सफेद भालू

छत्तीसगढ़ संवाददाता
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 15नवंबर।पेंड्रा क्षेत्र के कुदरी गांव के पास एक बार फिर सफेद रंग का भालू दिखाई दिया है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू सड़क किनारे से पहाड़ी की ओर जाता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह भालू करीब एक साल से कुदरी और कुड़केई के आसपास देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह अक्सर शाम के समय जंगल से निकलकर गांव की ओर आता है और फिर पहाड़ी की तरफ लौट जाता है।
27अक्टूबर को उसे पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर गिरारी स्थित पटियाला हाउस रेस्टोरेंट के पास देखा गया था। इससे एक दिन पहले भी गिरारी गांव के आसपास उसकी मौजूदगी की जानकारी सामने आई थी।
ग्रामीणों का दावा है कि करीब पांच महीने पहले आमाडांड और30जुलाई को जमड़ीखुर्द में भी इसी तरह का भालू दिखाई दिया था।
विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई ध्रुवीय भालू नहीं,बल्कि भारतीय स्लॉथ बेयर यानी रीछ है। इसके शरीर में रंगद्रव्य की कमी से जुड़ी दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति एल्बिनिज्म के कारण इसका रंग सफेद या हल्का क्रीम दिखाई देता है।
मई2026में आमाडांड गांव में इसी तरह के भालू के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने की भी जानकारी सामने आई थी।
वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की है।



