वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: गोल्ड जीतने के बाद क्या बोलीं मनीषा भानवाला

मनीषा भानवाला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं.
मनीषा ने भारत पहुंचने के बाद कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं. यह साल मेरे लिए मानसिक रूप से काफ़ी मुश्किल रहा, क्योंकि इस साल एशियन गेम्स भी थे. मैं काफ़ी परेशान थी, क्योंकि एशियन गेम्स मेरे लिए बहुत ज़रूरी थे और किसी वजह से मैं वहां मेडल नहीं जीत पाई.
जब मैं वापस लौटी, तो मेरे मन में बार-बार यही बात आ रही थी कि मैं वहां मेडल क्यों नहीं जीत पाई. इसके बाद मेरे पास 10 दिन थे, इसलिए मैंने लगातार अभ्यास किया और फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप आई.
मनीषा ने कहा, मुझे अंदर से लग रहा था कि इस बार मैं इतिहास रचूंगी और मैंने ऐसा कर दिखाया. भारतीय कुश्ती महासंघ ने मेरा साथ दिया है और आगे भी देता रहेगा. जैसे-जैसे हम सीनियर होते हैं, हमारा अनुभव बढ़ता जाता है. मुझे लगता है कि अगला साल इससे भी बेहतर होगा. अपना पूरा दम लगाकर मेहनत करते रहिए, आपको सफलता ज़रूर मिलेगी.
गौरतलब है कि मनीषा भानवाला ने 59 किलोग्राम भार वर्ग के रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में अमेरिका की अबीगेल नेट को 8-6 से हराया. (bbc.com/hindi)



