छत्तीसगढ़

अमेरिका ने की घोषणा- ईरानी परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर 2 करोड़ डॉलर तक का इनाम

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े लोगों, ठिकानों और तकनीक के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 2 करोड़ डॉलर (क़रीब 180 करोड़ रुपये) तक के इनाम का एलान किया है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के रिवॉर्ड्स फ़ॉर जस्टिस कार्यक्रम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, अमेरिकी सरकार ईरान की ओर से परमाणु हथियार कार्यक्रम विकसित करने की किसी भी कोशिश का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध है. अगर आपके पास ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े लोगों या तकनीक के बारे में कोई जानकारी है, तो हमसे संपर्क करें.

इसकी वेबसाइट के मुताबिक़, ईरान के परमाणु ठिकानों और उपकरणों, वैज्ञानिकों और इस कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी देने पर 2 करोड़ डॉलर तक का इनाम मिल सकता है.

इसमें उपकरणों की आपूर्ति और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में शामिल लोगों के बारे में जानकारी भी शामिल है. जानकारी देने वालों को किसी दूसरी जगह पर बसाने का विकल्प भी दिया जा सकता है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button