छत्तीसगढ़

विप्लव दीपोत्सव : बच्चों के बीच बांटा दिवाली का उजास, जले सेवा भाव व संवेदना के दीप

  • बच्चों को पटाखे, दीये, मिठाई, अध्ययन सामग्री की प्रदान वर्षों की परंपरा को रखा कायम, ग्राम नंदेली में किया आयोजन

जांजगीर-चांपा। विगत 24 वर्षों से सेवाभाव और संवेदना का दीप जलाने वाली विप्लव शिक्षण एवं कल्याण समिति ने इस वर्ष भी दीपावली का उजास बच्चों के बीच बांटते हुए अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया। गुरुवार 5 नवंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव नंदेली (विकासखंड पामगढ़) के पूर्व माध्यमिक शाला में विप्लव दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई। बच्चों को पटाखे, दीये, मिठाई, अध्ययन सामग्री, खेल सामग्री और उपहार वितरित किए गए।

संस्थापक सदस्य डॉ. अश्वनी राठौर, विकास मिश्रा और व्याख्याता दीपक कुमार यादव ने संस्था की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि विप्लव का यह दीप समाज के हर कोने तक सेवा का संदेश लेकर पहुंच रहा है। इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत पंचकौड़ प्रसाद पांडेय ‘बाजा मास्टर’, दिवंगत भागवत प्रसाद शर्मा एवं अपने शिक्षकीय जीवन में कई विद्यार्थियों का भविष्य सँवारने वाले दिवंगत किशोरीलाल शर्मा सहित ग्राम के बुजुर्ग दिवंगत गेंद राम यादव का स्मरण किया गया। उपस्थित डॉ. परस शर्मा, आलोक शर्मा, फलेश कुमार राठौर (प्र० पाठक), अशोक कुमार तिवारी, वाकेश्वर प्रसाद बर्मन, शशी भूषण सिंह (प्र० पाठक), भामिनी सिंहसर्वा, दीपिका सिंह, अनूप शर्मा, कन्हैया साहू, पुरुषोत्तम साहू, रामलाल धीवर, संजीव शर्मा, चाँदनी साहू (उपसरपंच), आलोक शुक्ला शर्मा, शिवकुमारी शर्मा, रामकुमार शर्मा, छोटेलाल भैंना, और लछिछ राम साहू मंचस्थ रहे। सभी ने संस्था के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और एकता का भाव जगाते हैं। डॉ. परस शर्मा ने अपने पिता की स्मृति में सभी सदस्यों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्था ने ग्राम के वरिष्ठों को शाल, श्रीफल और मिठाई से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरीश गोपाल ने किया।

इन ग्रामों में हो चुका आयोजन

सन 2003 की दीपावली पर शिक्षक दीपक कुमार यादव की सोच से प्रारंभ हुआ यह सामाजिक अभियान उस समय के छात्र रहे डॉ. अश्वनी राठौर और विकास मिश्रा ने मिलकर शुरू किया था। अपनी जेब खर्च से प्रारंभ की गई यह सेवा अब जिले में सामाजिक चेतना की मिसाल बन चुकी है। अब तक यह आयोजन सिवनी, पाली, कन्हाईबंद, खोखरा, खोख्सा, खैरा, हरदी महामाया, पोंच, पेन्डरी, किरीत, महंत, हरदी हरि, जगमहंत, करमंदी, डोंगरी पीथमपुर, देवरघटा , मोहतरा जैसे ग्रामों में संपन्न हो चुका है।

संस्था के सदस्य बिट्टू शर्मा, अभिषेक तिवारी, मयंक मिश्रा, अभय सिंह, अक्षत सिंह, आदर्श सिंह, हर्षित पांडेय, अनीश शर्मा, उदय पांडेय, संस्कार पांडेय, अंकित शर्मा, स्वप्निल तिवारी, अद्वैत पुरब शुक्ला, प्रखर सिंह, अमित यादव, दिव्यांश यादव, स्वयं अग्रवाल, और आकाश सिंह मिंकू ने उपस्थित रहकर बच्चों को प्रेरित किया । एवं सामग्री बांटा । हर वर्ष की तरह अमन बजाज, प्रांजल खेमका, प्रशांत जैन, डॉ. लोकेन्द्र कश्यप, मदन तिवारी, डॉ. प्रतीक यादव, निखिल गोपाल, अमन प्रताप सिंह, आशीष यादव, पलाश चंदेल, आर्यन सिंह, विपुल उपाध्याय, शिवम श्रीवास, डॉ. नीलेश महोबिया, गोपाल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, डॉ. कोमल बजाज, डॉ. पंकज बजाज, निखिल अग्रवाल, अनुपम सिंह, गुलशन चंद्राकर, इम्तियाज अहमद, आर.पी. यादव, संदीप गोयल, संजय राठौड़, अविनाश शर्मा, राजेश राठौर, करण यादव, संदीप श्रीवास, मयंक अग्रवाल, निखिल झाझड़िया, कमल साहू, अतुल बंसल, मालती प्रमोद शर्मा, रंजन यादव, आशुतोष शर्मा , अरविंद शर्मा ,आलोक शर्मा (भाई बाबू परिवार, नंदेली), आशीष यादव लालू, सुनील साहू, प्रशांत जानू तिवारी, अरमान शर्मा, कुलदीप पांडेय, अथर्व नायक, इंजी. शेख मुईनुद्दीन, उमेश गुरनानी, अजय कुमार मधुकर, और शिक्षक दिव्य का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button