छत्तीसगढ़
राहुल गांधी के दीपावली मिलन में शामिल हुए भगत, भूपेश और महंत

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,7 नवंबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित निवास 5, सुनहरी बाग रोड पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की। समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत व टीएस सिंहदेव शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित देशभर के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। समारोह के दौरान नेताओं के बीच देश की राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई।



