छत्तीसगढ़

नम्रता गांधी आयुष मंत्रालय में उपसचिव नियुक्त

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी नम्रता गांधी को केंद्रीय आयुष मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। डीओपीटीने इस सिलसिले में आदेश जारी किया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनुशंसा पर नम्रता गांधी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत मंत्रालय में लेटरल शिफ्ट के आधार पर नियुक्त किया गया है।

आदेश के मुताबिक उनका कार्यकाल 5 मार्च 2029 तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा। इनमें से जो भी पहले होगा, वही प्रभावी होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button