ताजा खबर

किरंदुल में 200 घंटे का माली प्रशिक्षण संपन्न, 15 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

किरंदुल : किरंदुल शासकीय उद्यान रोपणी, किरंदुल में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत आयोजित 200 घंटे के माली प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

गुरुवार को आयोजित समापन समारोह के साथ यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 25 दिवसीय था, जो 12 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक शासकीय उद्यान रोपणी किरंदुल में संचालित किया गया था।

इस बैच में विकासखंड के विभिन्न गांवों से आए 15 इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पौधे लगाने की शुरुआत से लेकर अंतिम चरण तक की सभी प्रक्रियाओं, उद्यानिकी फसलों की सुरक्षा, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक और कीट-बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

समापन समारोह में जिला दंतेवाड़ा से सहायक संचालक उद्यान अधिकारी * सूरज कुमार पंसारी*, उद्यान विकास अधिकारी * शरबित कुजूर*, किरंदुल उद्यान अधीक्षक * राहुल सिंह श्याम*, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी * संतोष साय* एवं श्रीमती योगिता गंधर्ला, किरंदुल उद्यान रोपणी के माली * फूलदास बघेल* एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के अंत में सभी 15 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, टूलकिट बैग एवं 2000 रुपये स्टाइपेंड के साथ सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रशिक्षणार्थियों ने फीडबैक में प्रशिक्षण को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हुए इसे किचन गार्डन और व्यावसायिक रूप से अपनाने का विश्वास दिलाया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button