छत्तीसगढ़
कोल घोटाले से कुमार विश्वास को दिए गए 25 लाख

छत्तीसगढ़संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर। कोल घोटाले के सोमवार को पेश चालान का हर पन्ना नए-नए खुलासे कर रहा है। इन्हीं में से एक बड़ा खुलासा यह है कि देश के चर्चित व्यंग कवि डॉ. कुमार विश्वास को भी 25 लाख रूपए इसी घोटाले में मिली रकम से दिए गए थे। कांग्रेस काल के दौरान पार्टी ने राजधानी के इंडोर स्टेडियम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें देश के कई प्रसिद्ध कवि आमंत्रित थे। इस पूरे आयोजन का खर्च इसी मद से किया गया था। ईओडब्ल्यू ने यह खुलासा विधायक देवेन्द्र यादव और घोटाले के किंग पिन सूर्यकांत तिवारी के चैट से किया है। ईओडब्ल्यू ने अपनी चार्जशीट के पेज-66 में इस लेनदेन का उल्लेख किया है। कवि सम्मेलन में आए अन्य कवियों के नामों का उल्लेख नहीं है। केवल कुमार विश्वास को 25 लाख देने का उल्लेख है।


