छत्तीसगढ़

15 उद्योग प्रतिनिधियों से मिले साय, निवेश का न्यौता

छत्तीसगढ़ संवाददाता
सिंगापुर, 6 अक्टूबर। सीएम विष्णु देव साय ने सिंगापुर में मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की, और उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया।

सीईओ राउंडटेबल में टीसीएस, एसएमबीसी, टोलाराम ग्रुप, एग्रोकार्प, इंडियन ओशन ग्रुप और ब्लू एक्वा समेत 15 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों के उद्योग प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं, औद्योगिक नीति, सुधार आधारित शासन व्यवस्था और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी।

सीएम ने कहा कि चर्चा के दौरान प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, कृषि व्यवसाय, जलीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में संभावित साझेदारी पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक कंपनियों के स्वागत, नए अवसरों के सृजन और देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में शामिल होने के लिए तैयार है। सीएम आज रात हैदराबाद पहुंचेंगे, और बुधवार की सुबह रायपुर आएंगे।

अजय यादव

एक सीधे-सादे स्वभाव के व्यक्ति हैं। बचपन से ही अपने आसपास की बातों को याद रखने की आदत रही। परिवार में बड़ों का आदर और मेहनत की सीख मिली। वे सड़कों पर घूमना, बस-स्टैंड और बाजार की हलचल देखना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि असली तस्वीर वही है जो आम दिन में दिखती है, किसी मंच पर नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button